कॉलेज के इंटर संकाय में कार्यरत 17 कर्मियों की संविदा एक अप्रैल से समाप्त करने का आदेश जारी
एसपी कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद होने के आधार पर प्रभारी प्राचार्य ने रद्द की कर्मियों की संविदा
सुमन सिंह
दुमका । एसपी कॉलेज दुमका के इंटर संकाय में संविदा पर कार्यरत 17 जैककर्मियों की सेवा एक अप्रैल से समाप्त कर दी गई।हटाए जा रहे सभी 17 कर्मचारी संविदा पर कार्यरत थे।एसपी कॉलेज दुमका में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद हो चुकी है।इस कारण उनकी संविदा एक अप्रैल 2026 से समाप्त कर दी गई।एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ.केपी यादव ने प्राचार्य कार्यालय के पत्रांक SPC-26 दिनांक 30.03.2026 द्वारा सभी 17 कर्मियों की संविदा एक अप्रैल से समाप्त करने का आदेश जारी किया।जिन कर्मियों की संविदा रद्द कर दी गई है उनमें 8 तृतीय वर्गीय और 9 चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी हैं।एसपी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. केपी यादव ने पूछे जाने पर बताया कि सरकार के आदेश पर एसपी कॉलेज में इंटरमीडिएट की पढ़ाई बंद कर दी गई है।इस कारण संविदा पर कार्यरत जैककर्मियों की संविदा एक अप्रैल से समाप्त कर दी गई है।
—
एसपी कॉलेज से हटाये गए संविदा कर्मियों की सूची
श्रीमती रंजू शुक्ला, संदीप बास्की, श्रीधन हेम्ब्रम,किशोर झा,त्रिलोकनाथ झा,श्रीमती नाज परवीन,फ्रांसिस हेम्ब्रम,एमानुएल हेम्ब्रम(सभी तृतीय वर्गीय कर्मचारी),भरत कुमार मंडल,अरविंद हरि,श्रीमती अनिता देवी,मंटू राय, अशोक माल,संतोष कुमार मरांडी,शिव कुमार हेम्ब्रम,धर्मा हांसदा और मनोज कुमार मंडल (सभी चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी)।


