रांची । ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो, इसके लिए महिला पुलिसकर्मियों का योगदान अद्वितीय रहता है। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं दिया। उन्हें छाता प्रदान कर, उनके समर्पण, कर्त्तव्यपरायणता और सेवा भावना का सम्मान किया।
भीषण धूप, बारिश, ठंड और हर मौसम में सड़कों पर खड़े होकर नागरिकों की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने वाली महिला पुलिसकर्मियों का योगदान अत्यंत सराहनीय है। उनकी मेहनत, साहस और कर्तव्यनिष्ठा को नमन्।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


