जामताड़ा : जामताड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। अंततः आशा गुप्ता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 974 मतों से पराजित करते हुए जीत हासिल की।
मतगणना के अंतिम परिणाम के अनुसार प्रत्याशियों को प्राप्त मत इस प्रकार रहे –
अर्चना कुमारी – 133 मत
आशा गुप्ता – 6880 मत
चमेली देवी – 1774 मत
मुक्त मंडल – 810 मत
रीना कुमारी – 5906 मत
लवली दुबे – 290 मत
कुल मतों की गिनती के बाद स्पष्ट हुआ कि आशा गुप्ता को 6880 मत मिले, जबकि उनकी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रीना कुमारी को 5906 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार आशा गुप्ता ने 974 मतों के अंतर से विजय प्राप्त की।
जीत की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नगर क्षेत्र में जश्न का माहौल देखा गया। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाई देकर अपनी खुशी जाहिर की।
अब नगर पंचायत की नई अध्यक्ष के रूप में आशा गुप्ता से विकास कार्यों को गति देने और जनअपेक्षाओं पर खरा उतरने की उम्मीद की जा रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


