लखनऊ । समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के परिवार में फिर सियासी और पारिवारिक घमासान सामने आया है। छोटे बेटे प्रतीक यादव ने पत्नी अपर्णा यादव को तलाक देने का ऐलान कर दिया है। प्रतीक यादव का यह बयान उनके इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पोस्ट में प्रतीक ने अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगा दिए है। उन्होंने अपर्णा को स्वार्थी बताकर लिख दिया कि वह उनके जीवन के लिए “बुरी आत्मा” साबित हुई हैं। अपनी पोस्ट में प्रतीक यादव ने साफ कहा है कि वह जल्द ही अपर्णा यादव को तलाक देने वाला हूं।
प्रतीक ने अपनी पोस्ट में लिखा कि ‘मैं इस स्वार्थी महिला को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। अर्पणा ने मेरे पारिवारिक रिश्तों को बर्बाद किया। सिर्फ मशहूर और प्रभावशाली बनना है’ उन्होंने लिखा कि ‘इस समय मेरी मानसिक स्थिति बहुत खराब है और इस इसकी कोई परवाह नहीं है, क्योंकि यह सिर्फ अपने बारे में ही सोचती है। मैंने इतनी बुरी आत्मा कभी नहीं देखी और दुर्भाग्य से मेरी उससे शादी हो गई।
प्रतीक के ऐलान के बाद मुलायम परिवार के भीतर तनाव और विवाद की चर्चा तेज है। राजनीतिक गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक मामले को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। फिलहाल अपर्णा यादव की ओर से मुद्दे पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन प्रतीक यादव का यह सार्वजनिक ऐलान यादव परिवार की अंदरूनी कलह को फिर सुर्खियों में ले आया है।






