रांची । रांची पुलिस की टीम गुरुवार को मारपीट के मामले की जांच करने के लिए ईडी कार्यालय पहुंची। डीसीपी संजीव मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस की टीम ईडी कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरा से घटना का फुटेज खंगाला। बताया जा रहा है कि इस क्रम में पुलिस की टीम ईडी के सहायक निदेशक और सहायक से भी पूछताछ करेगी।बता दें कि पेयजल विभाग के पूर्व अनुबंधकर्मी संतोष कुमार ने ईडी के सहायक निदेशक प्रतीक और सहायक शुभम के विरूद्ध एयरपोर्ट थाना में प्राथमिक की दर्ज कराई है। आरोप लगाया है कि पूछताछ के दौरान दोनों ने उनके साथ मारपीट की।
जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक पिछले सोमवार को संतोष कुमार अचानक प्रवर्तन निदेशालय के हिनू स्थित कार्यालय पहुंच गए और सभी जानकारी देने के लिए तैयार हो गए। अधिकारियों के समक्ष संतोष कुमार ने जो बयान दिया वह पिछले बयान से बिल्कुल मिल नहीं खा रहा था। इससे पहले संतोष कुमार को प्रवर्तन निदेशालय ने पूछताछ के लिए कई बार नोटिस भेजा था लेकिन वह एक बार भी जवाब देने हिनू कार्यालय नहीं पहुंचे थे। सोमवार को जवाब देने के बाद संतोष कुमार ने ईडी कार्यालय में खुद को दीवाल से मार कर चोटिल कर लिया और अधिकारियों पर दोष लगाते हुए एयरपोर्ट थाना में प्राथमिक की दर्ज कराया था। बता दें कि संतोष पर 23 करोड़ के गबन का आरोप है। इस मामले में ईडी ने उसे जेल भी भेजा था।
—————————————————————————————————————————–
ईडी कार्यालय में छापेमारी के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंची र्ईडी, सीबीआई जांच की मांग
रांची । झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राज्य पुलिस के बीच टकराव अब अदालत की चौखट तक पहुंच गया है। रांची पुलिस की ओर से ईडी कार्यालय में की गई छापेमारी के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड उच्च न्यायालय में रिट याचिका दाखिल की है। इस याचिका में ईडी ने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। ईडी की इस याचिका पर झारखंड उच्च न्यायालय में 16 जनवरी को सुनवाई होनी तय हुई है। कानूनी गलियारों में इस मामले को लेकर काफी चर्चा है, क्योंकि यह सीधे तौर पर एक केंद्रीय जांच एजेंसी और राज्य पुलिस के बीच के अधिकारों की लड़ाई को दर्शाता है। मामले की शुरुआत पीएचईडी के कर्मचारी संतोष की ओर से दर्ज कराई गई एक एफआईआर से हुई। संतोष ने आरोप लगाया है कि रांची स्थित ईडी दफ्तर में पूछताछ के दौरान उसके साथ मारपीट की गई। अधिकारियों पर दुव्र्यवहार और प्रताडऩा के गंभीर आरोप लगाए गए। इस शिकायत के आधार पर रांची के एयरपोर्ट थाना में मामला दर्ज किया गया। इसके बाद गुरुवार सुबह रांची पुलिस की एक बड़ी टीम अचानक हिनू स्थित ईडी कार्यालय पहुंची। पुलिस ने वहां कई घंटों तक जांच की और घटना के समय मौजूद अधिकारियों से पूछताछ की।


