रांची । महिला हॉकी इंडिया लीग 2025-26 सीजन में श्राची बंगाल टाइगर्स ने जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. सोमवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टाइगर्स ने जेएसडब्ल्यू सूरमा हॉकी क्लब को 1-0 से मात दी। इस मैच का एकमात्र गोल पहले क्वार्टर में 11वें मिनट पर अगुस्टिना गोरज़ेलानी ने पेनल्टी कॉर्नर से शानदार ड्रैग फ्लिक के जरिए किया। इसके बाद सूरमा हॉकी क्लब ने कई बार बराबरी की कोशिश की. लेकिन टाइगर्स की मजबूत डिफेंस के सामने उनके प्रयास नाकाम रहे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


