नई दिल्ली । केंद्रीय परिवहन मंत्रालय फास्टटेग को मल्टीपरपज भुगतान करने की तैयारी कर रहा है। पिछले 6 महीने से मंत्रालय द्वारा इसका ट्रायल किया जा रहा है। इसका उद्देश्य फास्टटेग के माध्यम से टोल भुगतान के साथ-साथ अन्य भुगतान भी किये जा सकें। इसका प्रावधान किया जा रहा है। फास्टटेग के जरिए पेट्रोल पंप, पार्किंग इत्यादि का भी भुगतान किया जा सकेगा। नई व्यवस्था लागू होने से डिजिटल धोखाधड़ी की संभावनाएं कम होगी। यूजर फास्टटेग वॉलेट का उपयोग अन्य भुगतान के लिए भी कर सकेंगे।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने इस सेवा को शुरू करने के लिए कई कंपनियों की सेवाएं लेगी। जिनमें पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर, बैंक और टोल ऑपरेटर के बीच में इसके लिये कई बैठकें हो चुकी हैं। जिसमें सभी की सहमति बनी है।
फास्टटेग के वॉलेट से पेट्रोल पंप,ई चार्जिंग, फूड आउटलेट,वाहन मेंटेनेंस, सिटी एंट्री चार्ज और यात्रा के दौरान अन्य सुविधाओं के भुगतान भी हो सकेंगे। अभी फास्ट ट्रैक के माध्यम से केवल टोल का ही भुगतान होता है। अब अन्य सेवाओं के भुगतान के लिये विस्तार किया जा रहा है। जल्द ही इसे लागू किया जाएगा।






