नई दिल्ली । दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की उस याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने आईआरसीटीसी होटल टेंडर और जमीन के बदले नौकरी से जुड़े मामलों की सुनवाई किसी दूसरे जज के पास ट्रांसफर करने की मांग की थी। राबड़ी देवी ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ चल रहे 4 मामलों को स्पेशल जज डॉ। विशाल गोग्ने की अदालत से हटाकर किसी दूसरे जज के पास भेजने की अपील की थी। याचिका में उन्होंने वर्तमान जज पर पक्षपात का आरोप लगाया था।






