देवघर संताल एक्सप्रेस:- व्यवहार न्यायालय परिसर में अटल मोहल्ला क्लीनिक कल्याणपुर का शुभारंभ प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ आरएन झा एवं सिविल सर्जन देवघर डॉ रंजन सिंहा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया । सर्वप्रथम सिविल सर्जन देवघर द्वारा मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों को पौधा देकर स्वागत किया गया ।अटल मोहल्ला क्लीनिक के बारे में जानकारी देते हुए सिविल सर्जन देवघर द्वारा बताया गया कि अटल मोहल्ला क्लीनिक के कोर्ट परिसर में खुलने से न्याय के लिए आने वाले व्यक्तियों को तथा न्यायालय परिसर में उपस्थित अधिवक्ता गणों को एवं आमजन को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं इलाज एवं उपचार प्राप्त हो सकेगा। इस अटल मोहल्ला क्लीनिक में 52 प्रकार का एलोपैथिक मेडिसिन तथा 60 प्रकार का होम्योपैथिक मेडिसिन उपलब्ध रहेंगे। इसका संचालन संचालन प्रातः 10:00 बजे से 5:00 बजे तक किया जाएगा। प्रथम पाली में एलोपैथिक चिकित्सा द्वारा इलाज एवं उपचार किया जाएगा ,द्वितीय पाली मे आयुष चिकित्सा पदाधिकारी द्वारा इलाज किया जायेगा,यहा विभिन्न प्रकार के जांच की जाएगी। माह के तृतीय शनिवार को बुजुर्गों के लिए विशेष स्वास्थ्य स्वास्थ्य देखभाल शिविर का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार ने संबोधित करते हुए बताया, कि झारखंड का पहला अटल मोहल्ला क्लीनिक होगा जो व्यवहार न्यायालय परिसर में संचालित हो रहा है। इसके संचालित होने से आमजन को बहुत लाभ होगा साथ ही आसपास के लोगों को भी इसका लाभ मिलेगा। उच्च न्यायालय झारखंड के प्रशासनिक न्यायाधीश के दिए गए निर्देश के आलोक में अटल मोहल्ला क्लीनिक यहां संचालित हो रहा है,यह हम सबके लिए हर्ष का विषय है ।इसके पश्चात फीता काटकर अटल मोहल्ला क्लीनिक का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ पीके शर्मा, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ संचयन, व्यवहार न्यायालय के न्यायाधिकारी,नाजीर मनोज कुमार झा, शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक सुनील मणि त्रिपाठी, शंकर दयाल, कासिम अंसारी, प्रशांत कुमार ,डी पी सी प्रवीण कुमार, राजेश कुमार एवं न्यायालय के अधिवक्ता गण उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


