देवघर संताल एक्सप्रेस:-गुरुवार से बैठक में पारित प्रस्ताव के आलोक में झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष मनोज कुमार मिश्र के द्वारा सिविल सर्जन देवघर को पत्र लिखकर वेतन भुगतान सहित कर्मचारियों के समस्याओं के समाधान की मांग की। सिविल सर्जन कार्यालय के स्थानांतरित लिपिकों से कर्मचारी हित तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण संचिकाओं का प्रभार प्रतिस्थानी को अविलंब सौपना सुनिश्चित किया जाए ताकि वेतन भुगतान सहित कर्मचारियों के समस्याओं का ससमय समाधान हो सके।कोई भी स्थानांतरित कर्मचारी पुराने कार्यालय में काम नहीं करेंगे यह सुनिश्चित हो यह सिविल सर्जन कार्यालय सहित सभी पर लागू हो। दिसंबर 2025 में सेवानिवृत्त होने वाली एएनएम उषा शर्मा का स्थानांतरण पालोजोरी के जिस उपकेंद्र में किया गया है.वहाँ एक स्वीकृत पद के खिलाफ दो एएनएम का पदस्थापन किया जाना समझौते के खिलाफ है इससे उनके वेतन भुगतान में परेशानी होगी। इसे सुधारा जाय। पूनम कुमारी एएनएम का स्थानांतरण चौधरी नवाडीह पालोजोरी किया गया है,लेकिन सिविल सर्जन के आदेश के विपरीत प्रभारी के द्वारा उनका पदस्थापन कुंजबोना पालोजोरी किया गया है उसे सुधारा जाय।कल्याणी कुमारी का एएनएम का स्थानांतरण प्रशासनिक दृष्टिकोण दर्शाते हुए किया गया है, जबकि उन पर कोई आरोप या कारवाई नहीं हुई है, इनके स्थानांतरण से प्रशासनिक दृष्टिकोण हटाया जाय। सिविल सर्जन के निर्देश पर कई कर्मचारियों के द्वारा बार बार अभ्यावेदन देने के बाद भी कई कर्मचारियों का स्थानांतरण अन्यत्र कर दिया गया है, यह समझौते के खिलाफ है, उनके आवेदन पर पुनर्विचार किया जाय। सभी समस्याएं नियम संगत और समझौते तथा व्हाट्सएप पर हुए वार्ता के अनुरूप है। आठ दिनों में उपरोक्त समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो संघ धरना प्रदर्शन को बाध्य होगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

