बच्चों का दिन बेहद कोमल होता है, छोटी-छोटी बातें भी बच्चों को कई बार बड़ी लगती हैं। ऐसे में अगर आपका बच्चा स्कूल में ड्रॉइंग कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेता है, खूब मेहनत करता है, लेकिन जब उसका नाम विजेताओं में नहीं आता, तो वह उदास होकर कहता है कि मुझे तो कुछ आता ही नहीं। अब ऐसे समय में माता-पिता का दिल टूटता है, लेकिन यही वह मौका होता है जब आप बच्चे को सिखा सकते हैं कि हार-जीत ही सब कुछ नहीं होती। जिंदगी में हर अनुभव कुछ सिखाता है। थोड़ी सीख और धैर्य बच्चों को न सिर्फ इमोशनल रूप से मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें तनाव और निराशा से उबरने की हिम्मजत भी देता है। इस प्रकार आप अपने बच्चे को मुश्किल हालात में संभलना सिखा सकते हैं.
तुरंत हर मांग पूरी न करें
कई माता-पिता बच्चे की जिद तुरंत पूरी कर देते हैं, जिससे उसमें सब कुछ तुरंत पाने की आदत हो जाती है। उसे सिखाएं कि हर चीज का एक सही समय होता है। मसलन, अगर बच्चा कोई खिलौना चाहता है, तो उसे कहें कि वह उसे अपनी बर्थडे विशलिस्ट में लिख ले। इससे उसके अंदर धैर्य और प्ला न बनाने की आदत विकसित होगी।
हार को स्वीकार करना सिखाएं
बच्चों को समझाएं कि असफलता जीवन का जरूरी हिस्सा है। अगर वह किसी प्रतियोगिता में हार जाए, तो उसे दिलासा दें और बताएं कि हर हार हमें बेहतर बनने का मौका देती है।
बच्चोंल को ऐसे बनाएं मेहनती
पॉजिटिव बातचीत जरूरी
जब बच्चा निराश हो, तो उससे पॉजिटिव बातें करें। उसे बताएं कि वह समस्याओं का समाधान निकाल सकता है और उसमें यह क्षमता है। अगर वह किसी विषय में अच्छा नहीं कर पा रहा है, तो उसकी मेहनत और छोटे सुधारों की तारीफ करें।
प्रॉब्लिम सॉल्विंग स्किल करें विकसित
बच्चों को खुद अपनी समस्याओं के समाधान ढूंढ़ने का मौका दें. उदाहरण के लिए, अगर बच्चा कहे कि स्कूल का कोई काम कठिन लग रहा है, तो तुरंत हल बताने के बजाय उससे पूछें कि तुम्हें क्या लगता है, इसे कैसे ठीक किया जा सकता है?
भावनाओं को समझना और नियंत्रित करना सिखाएं
बच्चों को बताएं कि अपनी भावनाओं को पहचानना और उन्हें सही तरीके से व्यक्त करना ज़रूरी है।
तुलना से बचें
कभी भी अपने बच्चे की तुलना किसी और से न करें। इससे उसका आत्मविश्वास कमजोर हो सकता है। हर बच्चा अलग होता है और उसकी क्षमताएं भी अलग होती हैं। उसकी अच्छाइयों पर ध्यान दें।
खुद बनें रोल मॉडल
बच्चे वही सीखते हैं जो वे अपने माता-पिता से देख और महसूस करते हैं। अगर आप खुद मुश्किल समय में धैर्य और सकारात्मकता दिखाते हैं, तो बच्चे भी वही अपनाएंगे।
याद रखें, बच्चों को तनाव और निराशा से निपटना सिखाना एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें आपका प्यार, सही मार्गदर्शन और आपका बेहतर व्यवहार सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


