कुंडहित (जामताड़ा) । बुधवार की रात कुंडहित पुलिस विशेष छापामारी के दौरान बाबूपुर रथतला मोड़ स्थित एक गुमटी से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। गुमटी के दुकानदार गोपाल गोराई पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। वहीं पुलिस छापामारी के बाद दुकान से 21 कैन बियर, चार किंगफिशर, मैक डाउन के 180 मिली के 34 बोतल, रॉयल स्टैग के एक फूल एवं चार हाफ ,बी 7 के दो नीव, ब्लेंडर के हाप सहित भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया। इस दौरान थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया गुप्त सुचना के आधार बाबूपुर मोर स्थित गोपाल गोराई के गुमटी में छापामारी किया गया।छापामारी के दौरान काफी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ। वहीं आरोपी गोपाल गोराई के खिलाफ कुंडहित थाना कांड संख्या 33/24 मामला दर्ज किया गया। इधर मामले को देखते हुए क्षेत्र में अवैध शराब भट्टी चलने वाले में हड़कंप मची हुई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


