देवघर। आपकी-योजना आपकी-सरकार आपके-द्वार कार्यक्रम के पहले दिन देवघर प्रखंड के खोरीपानन एवं झिलुआचांदडीह पंचायत, सारवां प्रखंड के बैजुकुरा पंचायत, मोहनपुर प्रखंड के बंका एवं बैजुकुरा पंचायत, सोनारायठाढ़ी प्रखण्ड के जरका-1, देवीपुर प्रखण्ड के धोबाना, सारठ प्रखण्ड के पथरड्डा एवं बोचबांध पंचायत,पालोजोरी के जीवनाबांध एवं कचुआसोली पंचायत,मधुपुर प्रखण्ड के बुढ़ैयी पंचायत,करौं प्रखण्ड के बारा पंचायतों के अलावा मारगोमुण्ड प्रखण्ड के सुग्गापहाड़ी-2 पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। इसके अलावा डीसी द्वारा बताया गया कि शिविर में आमजनों को राज्य सरकार की सभी लोक कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जायगी। साथ ही आम जनों से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन पत्र प्राप्त किया जाएगा एवं आवेदनों का त्वरित निष्पादन किया जाएगा। आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार” के तीसरे चरण में प्राथमिकता के आधार पर झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना,अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना,अबुआ आवास योजना,मुख्यमंत्री पशुधन योजना, बिरसा हरित ग्राम योजना,किसान क्रेडिट कार्ड,सर्वजन पेंशन योजना,सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,हरा राशन कार्ड,बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन योजना,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना,गुरूजी स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड,जाति,आवासीय,आय प्रमाण-पत्र से संबंधित आवेदन प्राप्त किये जायेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


