मेडीकल टीम कर रही है गांव में पीड़ितों का इलाज
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
लिट्टीपाड़ा(पाकुड़ ) । लिट्टीपाड़ा प्रखण्ड क्षेत्र के बड़ा कुड़िया गांव में बुधवार रात्रि डायरिया से एक पुरुष व महिला की मौत हो गयी है। जबकि चार बच्चा समेत 16 व्यक्ति डायरिया से है पीड़ित जानकारी के अनुसार प्रखण्ड मुख्यालय से 11 किमी दूर घनघोर जंगल के बीच करमाटांड़ पंचायत के बड़ा कुड़िया गांव में कई दिनों से नदी नाले का पानी पीकर उल्टी व दस्त से पीड़ित है।विगत 25 अगस्त को प्रधान बामना पहाड़िया की पत्नी आन्द्री पहाड़िन को कई बार उल्टी व दस्त होने पर उन्हें आसनबनी स्थित रिंची अस्पताल में भर्ती किया था। जहाँ स्वस्थ होने के पश्चात उन्हें विगत मंगलवार को छुट्टी दे दी गयी थी पर घर पहुँचते ही पुनः आन्द्री को उल्टी व दस्त होने लगा और बुधवार रात्रि मौत हो गयी। वही गाव का बेंजामीन पहाड़िया(22वर्ष) का भी मौत डायरिया से हो गयी। मृतक आन्द्री पहाड़िन पुत्री रामी पहाड़िन(24वर्ष) व पुत्र मेसा पहाड़िया(3वर्ष) भी डायरिया से ग्रसित है।वही जोमी पहाड़िन(20वर्ष) व पति सुरेश पहाड़िया(23वर्ष),रूपी पहाड़िन(50वर्ष) व दो पुत्र जलीय पहाड़िया (5वर्ष)तथा धरमा पहाड़िया(8वर्ष),बेदी पहाड़िन(19),जालिया पहाड़िन(22वर्ष),जबरी पहाड़िन(28वर्ष),राजी पहाड़िन(18वर्ष),धरमा पहाड़िया(16वर्ष), जाबरी पहाड़िन(24वर्ष), बामना पहाड़िया(48वर्ष), निजरी पहाड़िन(50वर्ष), सुरेश पहाड़िया(30वर्ष) ,छोटा बामना पहाड़िया(2वर्ष) तथा बामनापहाड़िया(50वर्ष) डायरिया से पीड़ित है। सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के मेडिकल टीम पहुंच कर सभी पीड़ित बच्चो व व्यक्तियों को इलाज किया जा रहा है। सभी पीड़ितों को सलाईन के साथ दवा दी गयी। डॉ आनन्द कुमार ने बताया कि सभी पीड़ित व्यक्ति का स्वास्थ में सुधार हो रहा है। उन्होंने बताया कि दुसित पानी पीने की वजह से डायरिया हुई है। लोगो को तत्काल पानी को उबाल कर पीने की सलाह दी गई है और भोजन भी बासी नही खाने का जानकारी दी गयी। साथ ही घर के आस पास गन्दगी व कचड़ा नही फेकने का निर्देश दिया।मेडिकल टीम में डॉ आनंद के साथ केटियस सिमोन मालतो, रंजित ठाकुर,पिंटू साहा, नर्स सुभाषिनी मुर्मू, प्रीति किस्कू व सूरज टुडू सामिल थे।


