एडीलेड । ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मैथ्यू शॉर्ट का मानना है कि उनकी टीम के तेज गेंदबाजों के निशाने पर भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली रहेंगे। शॉर्ट के अनुसार ऑफ स्टंप के बाहर की गेंदें विराट की कमजोरी रही है। इसी का लाभ उनके गेंदबाज उठाएंगे। पहले एकदिवसीय में भी विराट बाहर जाती गेंदों पर ही आउट हुए थे।
शॉर्ट ने कहा, ‘मैं तेज गेंदबाजों की बैठक में नहीं था पर मेरा अंदाजा है कि विराट पिछले कुछ समय से इसी प्रकार बाहर जाती गेंदों पर आउट हुए हैं। जोश हेजलवुड और मिचेल स्टार्क जैसे तेज गेंदबाजों के सामने वह सहज नहीं दिखते। इन गेंदबाजों ने उन्हें काफी गेंदबाजी की है और वे जानते हैं कि उनकी कमजोर क्या है। पर्थ में उन्होंने हालातों के अनुसार अपना काम किया था। विकेट पर थोड़ी स्विंग और थोड़ी सी उछाल थी इसलिए मुझे भरोसा है कि वे फिर से ऐसा ही करेंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


