फिलिस्तीन का खुलकर समर्थन करने से नाराज थे
लाहौर । पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट सीरीज के लिए मोहम्मद रिजवान को कप्तानी से हटाने के लिए कोच माइक हेसन को जिम्मेदारी बताया है। लतीफ ने कहा कि फिलिस्तीन का खुलकर समर्थन करने के कारण रिजवान को कप्तान से हटाया गया है।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जारी टेस्ट सीरीज के दौरान पीसीबी ने रिजवान की जगह पर तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी को कप्तानी दी है। पीसीबी के इस फैसले के बाद से ही पाकिस्तान क्रिकेट में हड़कंप मचा है। लतीफ ने हेसन की आलोचना करते हुए कहा कि रिजवान ने गाजा-इजराइल संघर्ष पर सार्वजनिक रूप से फिलिस्तीन का समर्थन किया था जिससे हेसन नाराज थे। इसी वजह से हेसन ने रिजवान को कप्तानी से हटाया है। एक वीडियो में लतीफ ने कहा, “ उसने फिलिस्तीन का मामला उठाया तो उसे कप्तानी से हटा दिया गया। इस प्रकार की मानसिकता ठीक नहीं है।”
लतीफ ने हेसन की आलोचना करते हुए कहा, “इस फैसले के केवल कोच हैं। वह ड्रेसिंग रूम में पाकिस्तानी कल्चर को पसंद नहीं करते हैं। उनके पास अपने 5-6 लोगों की टीम है। वह ड्रेसिंग रूम में ऐसी संस्कृति को खत्म करना चाहेंगे। ”
गौरतलब है कि रिजवान ने इसी साल पाकिस्तान सुपर लीग के एक मैच में फिलिस्तीन की सहायता के लिए 1 लाख पाकिस्तानी रुपये दिये थे। रिजवान ने इस साल अप्रैल में एक मैच के दौरान अपने खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए हर छक्के और विकेट के लिए अपनी पीएसएल फ्रैंचाइजी मुल्तान सुल्तान्स के माध्यम से फिलिस्तीनी चैरिटी को सहायता का वादा किया था।


