रावलपिंडी । पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में किस्मत वाले रहे। मैच के दौरान एक गेंद उनके स्टंप पर गिरी लेकिन बेल्स नहीं गिरने के कारण वह आउट होने से बच गये। इसके बाद वह अर्धशतक लगाने में सफल रहे। दूसरे टेस्ट के पहले दिन उन्होंने 57 रन बनाए.
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पाक सलामी बल्लेबाज इमाम-उल-हक 17 रन बनाकर पेवेलियन लौट गये। वहीं कप्तान शान मसूद और अब्दुल्ला शफीक ने मजबूती दूसरे विकेट के लिए 60 रन की साझेदारी कर पारी संभाली। शफीक का कैच भी दो बार गिरा।
मार्को जेनसन की गेंद खेलने में शफीक विफल रहे और गेंद सीधे ही स्टंप्स पर टकराकर विकेटकीपर के पास चली गई। रिव्यू में दिखा कि गेंद स्टंप्स के पास से गुजरते समय अल्ट्रा एज पर स्पाइक आया, फिर भी बेल्स नहीं गिरीं।
इसके बाद वह 10वें ओवर में केशव महाराज की गेंद खेलने में विफल रहे और उनका कैच उछला पर कोई उसे पकड़ नहीं पाया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


