भारत-ब्रिटेन में समुद्री सुरक्षा, इंजन और मिसाइल की डील
नई दिल्ली । ब्रिटेन भारत को हल्की मल्टीरोल मिसाइल देने को तैयार हो गया है। इसके साथ ही ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता को समर्थन देने का ऐलान किया है। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। उन्होंने यह भी कहा कि ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। वहीं, पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है। इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे।

भारत-यूके सीईओ फोरम में पीएम मोदी ने कहा अब परमाणु ऊर्जा क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इससे भारत-यूके सहयोग को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के अवसर मिलेंगे। मोदी ने यह भी कहा कि इन्फ्रास्ट्रक्चर का विकास उनकी प्राथमिकता है। भारत अगले पीढ़ी के भौतिक ढांचे में निवेश कर रहा है और 2030 तक 500 गीगावॉट अक्षय ऊर्जा के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि भारत और यूके मिलकर दुनिया के लिए नए मानक स्थापित कर सकते हैं। ब्रिटेन की 9 यूनिवर्सिटी भारत में कैंपस खोलेंगी। ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर ने मुंबई में यह ऐलान किया। मोदी ने कहा कि स्टार्मर के नेतृत्व में भारत और ब्रिटेन के रिश्तों में प्रगति हुई है।
इस साल जुलाई में लंदन यात्रा के दौरान दोनों देशों ने व्यापक आर्थिक और व्यापार समझौता पर हस्ताक्षर किए थे। मोदी ने कहा कि इस समझौते से दोनों देशों के बीच आयात आसान होगा। इससे कारोबार बढ़ेगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा। दोनों नेताओं ने इंडो-पेसिफिक, पश्चिम एशिया और यूक्रेन संघर्ष पर भी चर्चा की। वहीं, रक्षा सहयोग के क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन ने सैन्य प्रशिक्षण समझौता किया है, जिसके तहत भारतीय वायुसेना के फ्लाइंग प्रशिक्षक अब ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में ट्रेनर के रूप में काम करेंगे। स्टार्मर ने कहा कि अच्छी गुणवत्ता वाली उच्च शिक्षा की मांग बहुत ज्यादा है। इसलिए, मुझे यह घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है कि और ब्रिटिश विश्वविद्यालय भारत में अपने परिसर स्थापित करेंगे, जिससे ब्रिटेन भारत में इंटरनेशनल एजुकेशन पहुंचाएगा। मोदी ने बताया कि ब्रिटेन की साउथम्पटन यूनिवर्सिटी का गुरुग्राम कैंपस शुरू हो चुका है, जहां पहले छात्रों ने दाखिला लिया है। मिडिल ईस्ट और गाजा पीस प्लान पर चर्चा की ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मिडिल ईस्ट के हालात और गाजा में शांति की दिशा में उठाए गए पहले कदमों पर चर्चा की। उन्होंने दोनों नेताओं के यूक्रेन में स्थायी शांति और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा व स्थिरता की जरूरत पर भी विचार-विमर्श किया। हमने भारत-ब्रिटेन के निवेशकों को एकजुट किया हमने भारत और ब्रिटेन के व्यापार और निवेशकों को एक साथ बुलाया। ताकि वे एक-दूसरे से मिल सकें, बातचीत कर सकें और अपने आइडिया साझा कर सकें। पिछले दो दिनों में मैंने देखा कि लोग छोटे-छोटे ग्रुप में, खाने-पीने के दौरान या अलग-अलग जगहों पर बातें कर रहे थे। यह हमारे लिए बहुत उत्साहजनक अनुभव रहा। मुझे लगता है कि यह वही काम है जो हमने पहले चेकर्स में शुरू किया था। मैंने इसे दो हिस्सों वाला काम समझा है। पहला हिस्सा था मुक्त व्यापार समझौता और चेकर्स में हुई हमारी अहम बैठक। उस बैठक में प्रधानमंत्री भी मौजूद थे। अब यह उसका दूसरा हिस्सा है। मैं इसे भारत और ब्रिटेन की साझेदारी का जश्न मानता हूं और यह दिखाता है कि हमें इस साझेदारी में बहुत भरोसा है।





