फर्रुखाबाद । यूपी के फर्रुखाबाद के एक कोचिंग सेंटर में शनिवार को विस्फोट हो गया। इसमें 2 युवकों की मौत हो गई। जबकि 5 छात्र घायल हुए हैं। यहां लाइब्रेरी भी चलती थी। घायलों को तत्काल फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्फोट इतना भयानक था कि 1 किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी। शवों के चीथड़े उड़ गए। चारों तरफ खून ही खून फैल गया। कुछ छात्रों के शरीर के मांस के लोथड़े काफी दूर जाकर गिरे। ब्लास्ट में कोचिंग सेंटर के दरवाजे और बेंच टूट गए। बाहर की स्लैब और पक्की दीवारें 50 मीटर दूर जा गिरीं। बाहर लगी लोहे की जाली 150 मीटर दूर पानी के गड्ढे में जा गिरी।

आसपास के कई मकानों के शीशे टूट गए। मौके पर बारूद जैसी गंध आ रही थी। 50 मीटर दूर गिरीं बाइक-स्कूटी कोचिंग सेंटर में छात्रों की खड़ी बाइक, स्कूटी और साइकिलें करीब 50 मीटर दूर तक जा गिरीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की 2 गाडिय़ां, फतेहगढ़ और कादरी गेट थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। घायलों का हाल जानने के लिए डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी और एसपी आरती सिंह लोहिया अस्पताल पहुंचे।
सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार बंसल भी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक टीम और बम स्क्वॉयड मौके पर पहुंच गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवनींद्र कुमार ने बताया कि अस्पताल लाए गए 7 घायलों में से 2 युवक को मृत घोषित कर दिया गया। इनमें एक युवक फतेगढ़ के निनौआ निवासी आकाश कश्यप पुत्र दीपक कश्यप है। दूसरे युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
इस खबर को भी पढ़ें –कफ सिरप कांड : दो और बच्चे की मौत, अबतक 11 की मौत
इस खबर को भी पढ़ें –गिरिडीह, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़ और गोड्डा में भारी बारिश की संभावना
इस खबर को भी पढ़ें –अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट : रांची में 30 नवंबर को भारत-साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला
इस खबर को भी पढ़ें –राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में अगली सुनवाई 9 अक्टूबर को





