रांची । तीन साल के लंबे इंतजार के बाद रांची के जेएससीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय वनडे मुकाबला होने जा रहा है।भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज का पहला मैच 30 नवंबर को यहीं खेला जाएगा।यह मुकाबला खास इसलिए भी है क्योंकि अक्टूबर 2022 के बाद पहली बार रांची में वनडे मैच होगा।

उस समय भारत ने इसी मैदान पर दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराया था।झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने बताया कि जनवरी 2026 में न्यूजीलैंड टीम भारत दौरे पर आएगी, ऐसे में रांची को उस सीरीज में भी एक मैच मिलने की संभावना है।अब तक इस स्टेडियम में कुल 6 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें भारत ने 3 मैच जीते, 2 हारे, जबकि 1 मैच रद्द हुआ।इसके अलावा यहां 3 टेस्ट मैच और 4 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले भी खेले जा चुके हैं।महिला क्रिकेट में भी इस मैदान ने 3 वनडे और 3 टी-20 मैचों की मेजबानी की है।





