नई दिल्ली । चुनाव आयोग ने वोटों की गिनती के नियमों में बदलाव किया है। अब पोस्टल बैलेट की गिनती में अगर देरी होती है तो ईवीएम काउंटिंग रोक दी जाएगी। साथ ही बैलेट ज्यादा होने पर काउंटिंग टेबल भी बढ़ाई जाएंगी। दरअसल काउंटिंग के दिन बैलेट की गिनती सुबह 8:00 बजे शुरू होती है जबकि ईवीएम काउंटिंग 8:30 बजे की जाती है। अभी तक यह होता था कि कई सेंटर पर मशीन से काउंटिंग जल्दी पूरी हो जाती थी। जबकि बैलेट में समय लगता था। अब चुनाव आयोग के नए नियम के अनुसार, बैलेट की गिनती बाकी होने पर ईवीएस के लॉस्ट सेकेंड राउंड की काउंटिंग को रोक दिया जाएगा। तब तक बैलेट की काउंटिंग को पूरा करना होगा। इलेक्शन कमीशन ने गुरुवार को प्रेसनोट जारी करके इसकी जानकारी दी। अभी तक काउंटिंग सेंटरों में ईवीएम मशीन से काउंटिंग और बैलेट काउंटिंग एक साथ चलती थी। मशीन में वोटों की गिनती जल्दी होती है। ऐसे में कुछ सेंटर्स में देखा गया कि बैलेट काउंटिंग पिछड़ रही है। जबकि उसकी काउंटिंग पहले शुरु होती है। पारदर्शिता आएगी नए नियम के मुताबिक, बैलेट काउंटिंग पूरी होने तक ईवीएम के वोट पूरे नहीं गिने जाएंगे। यानी कि ईवीएम मशीन में सेकेंड लॉस्ट राउंड आने तक अगर बैलेट बचता है तो मशीन काउंटिंग रोक दी जाएगी। फिर जब बैलेट की गिनती पूरी हो जाएगी। मशीन के बचे हुए आखिरी राउंड गिने जाएंगे। चुनाव आयोग ने कहा कि यह कदम काउंटिंग प्रोसेस में समानता और ज्यादा पारदर्शिता लाएगा। खासतौर से उन सेंटर्स पर जहां पोस्टल की गिनती की जाती है। इस बदलाव से यह तय होगा कि सभी वोटों की गिनती सही तरीके से और बिना किसी पक्षपात के पूरी हो सके।






