संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। मंगलवार को आजसू नेता अजहर इस्लाम के निजी आवास पर दुर्गा सेना के दर्जनों सदस्यों ने दुर्गा सेना छोड कर आजसू का दामन थामा। अजहर इस्लाम ने सभी सदस्य का पार्टि का पट्टा पहनाकर स्वागत किया और सभी सदस्यों को मुंह मीठा करवाया।सदस्यों ने कहा कि युवा नेता अजहर के काम और उनके विचार से हम लोग प्रभावित होकर उनके साथ जुड़ने का निर्णय लिया है। और आने वाले समय में विधानसभा के चुनाव में पूरी दम खम के साथ अजहर इस्लाम को विधानसभा में भेजने में कमर कस कर हम लोग काम करेंगे।साथ ही कहा कि अजहर इस्लाम का गांव-गांव में जिस तरह लोगों के बीच इतने कम समय में लोकप्रियता और उनकी जनता के बीच प्रेम और स्नेह और लगाव बढ़ा है निश्चित रूप से आने वाले समय में अजहर को पाकुड़ की जनता विधानसभा में भेजने का काम करेगी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


