नई दिल्ली । एप्प्ल ने भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है। सुबह 8 बजे से जैसे ही स्टोर्स खुले, दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और पुणे जैसे शहरों में एप्पल स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी। कई जगहों पर लोग आधी रात से ही लाइन में खड़े नजर आए। आईफोन 17, आईफोन 17 प्रो, आईफोन 17 प्रो मेक्स और नया आईफोन 17 एयर बाजार में उपलब्ध हैं। बेस मॉडल की कीमत 82,900 रुपए से शुरू होती है, जबकि प्रो मेक्स 1,49,900 रुपए तक जाता है। सभी मॉडलों में 256 जीबी स्टोरेज, 48 एमपी कैमरा, ए19 चिप और प्रो मोशन डिस्प्ले जैसे फीचर्स दिए गए हैं। मुंबई के बीकेसी स्थित एप्पल स्टोर पर इतनी भीड़ जमा हो गई कि हल्की धक्का-मुक्की की नौबत आ गई। ग्राहक अपनी बारी का इंतजार करते हुए बेहद उत्साहित दिखे। फोन की बिक्री एमेजान, फिलिपकार्ट, रिलायंस डिजिटल और क्रोमा पर भी शुरू हो गई है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


