रांची । चर्चित बिल्डर कमल भूषण हत्याकांड में रांची सिविल कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया । इस मामले में ट्रायल फेस कर रहे डब्लू कुजूर, राहुल कुजूर, सुशीला कुजूर और काविस अदनान को कोर्ट ने दोषी करार दिया है। इस केस का एक आरोपी सरकारी गवाह बन चुका है, जिसे पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में कोर्ट ने बरी कर दिया है।

ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने 30 से ज्यादा गवाहों का बयान दर्ज कराया और स्नस्रु की रिपोर्ट भी पेश की। इसके साथ ही पुलिस ने कई अन्य साक्ष्य भी जुटाए, जिनके आधार पर आरोपियों को दोषी करार दिया गया। दोषियों को 22 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। गौरतलब है कि 30 मई 2022 को पिस्का मोड़ के देवी मंडप रोड के पास बिल्डर कमल भूषण की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।



