01 ग्लैमबर बाइक, 07 स्क्रीन टच मोबाइल,लेनोवो कंपनी का एक टैब जब्त
देवघर। कुंडा थाना की पुलिस ने बाइक चोरी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में चोरी की बाइक के साथ चार आरोपी चोर को पकड़ा है। सभी के पास से एक बिना रेजिस्ट्रेशन ग्लैमबर बाइक,7 स्क्रीन टच मोबाइल,लेनोवो कंपनी का एक टैब जब्त किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार चोर गोड्डा जिला का रहने वाला मुन्ना शर्मा है जो देवघर जिला के विभिन्न थाना क्षेत्र से स्थानीय के मदद से मोटरसाइकिल चोरी करता था। पुलिस ने गश्ती के दौरान शक के आधार पर बिना नंबर की गाड़ी देख मुन्ना शर्मा को रोका और उससे कागजात की मांग की तो मुन्ना ने प्रस्तुत नहीं किया। फिर पुलिस द्वारा मुन्ना की तलाशी ली गयी तो उसके पास से 2 मोबाइल ,1 मास्टर चाभी के साथ दो अन्य चाभी मिला। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ शुरू करने पर मुन्ना ने बताया कि मोटरसाइकिल और मोबाइल देवघर जिला के पथरौल थाना क्षेत्र से चुराया है. इसके निशानदेही पर पुलिस ने जिला के कुंडा थाना क्षेत्र से दिनेश राणा को जबकि पथरौल थाना क्षेत्र से लक्ष्मण राणा और आरीफ शेख को गिरफ्तारी किया। पुलिस ने सभी के पास से एक बिना रेजिस्ट्रेशन ग्लैमबर मोटरसाइकिल जिसका चेसिस नंबर घीसा हुआ,7 स्क्रीन टच मोबाइल,एक टैब लेनोवो कंपनी का बरामद किया है। वही छापामारी दल में कुंडा थाना प्रभारी विकाश पासवान,स0अ0नि0 चुन्नु प्रसाद मंडल,स0अ0नि0 सत्येन्द्र कुमार,स0अ0नि0 अरविन्द कुमार,आरक्षी डब्लु राम रविदास,प्रवीण कुमार,गृह रक्षक विजय कुमार राय,गृह रक्षक परमेश्वर मंडल छापामारी दल में शामिल थे।


