नई दिल्ली । देश के 15वें उपराष्ट्रपति के चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले अपना वोट डाला, जिसके बाद अन्य सांसद भी मतदान कर रहे हैं। इस चुनाव में NDA के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन और विपक्ष के बी सुदर्शन रेड्डी के बीच सीधा मुकाबला है।

मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा और वोटों की गिनती शाम 6 बजे से शुरू होगी। नतीजे देर शाम तक आने की उम्मीद है।यह चुनाव तब हो रहा है जब तत्कालीन उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था, जबकि उनके कार्यकाल को खत्म होने में अभी दो साल बाकी थे। उनके अचानक इस्तीफा देने की वजह से ही समय से पहले देश के उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव कराए जा रहे है।





