देवघर। कचहरी परिसर स्थित सूचना भवन के समक्ष वादा निभाओ स्थायी करो सत्याग्रह कार्यक्रम के तहत लगातार 33वें दिन शुक्रवार को भी झमाझम बारिश में बरसाती पहनकर देवघर मनरेगा कर्मचारी संघ झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहे। मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष सत्यम कुमार सिंह ने कहा कि इस बार चुनाव में सरकार की स्थिति डंवाडोल हो जाएगी। पूरे झारखंड के मनरेगा कर्मी, हमारे सगे संबंधी और करीब 50 लाख
मजदूर सरकार के खिलाफ रहेंगे। उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से प्रखंड और पंचायत के सभी विकास कार्य बाधित हो रहा है। मनरेगा का कार्य ठप हो चुका है। बागवानी और अबुआ आवास जैसे महत्वाकांक्षी योजनाएं लोगों के लिए सपना बन गया है। मजदूर और मनरेगा कर्मी भूखे मर रहे हैं। 30 अगस्त से सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आपकी योजना आपका विकास सब ढकोसला बनकर रह जाएगा। सिफ मनरेगा कर्मी ही हैं जो पंचायत से लेकर प्रखंड तक विकास कार्यों में सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारते हैं।उन्होंने कहा कि मनरेगा कर्मियों द्वारा 2 जुलाई से ही सरकार की नींद तोड़ने के लिए कई कार्यक्रम किया जा चुका है। परंतु उनकी निंद्रा भंग नहीं हुई है। विवश होकर 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया गया। मांग पूरी होने तक मनरेगा कर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का एलान कर दिया है। इस अवसर पर सत्यम कुमार सिंह, एच नारायण, विजय कुमार,जितेन्द्र झा, राजेश कुमार वर्मा, रंजीत कुमार, सुमित कश्यप, चिंतामणि यादव,जियालाल अवस्थी, उदय शंकर पाण्डेय,विवेक कुमार, रोहन कुमार, राजेन्द्र प्रसाद यादव, रवि कुमार,रविकांत कुमार, केवल प्रसाद, सुमन कुमार, संजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


