जामताड़ा : भाई बहन के अटूट रिश्तों को मजबूती प्रदान करने वाली राखी के इस पर्व पर आजसू पार्टी के चूल्हा प्रमुख सैकड़ों बहनों ने केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता के आवासिय कार्यालय पर पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधा।
इस मौके पर एक एक करके सभी चूल्हा प्रमुख की बहनों ने तरुण गुप्ता के कलाई में राखी बांधकर उनके हाथों को मजबूत करने और साथ निभाने का आशीर्वाद दिया। चूल्हा प्रमुख के बहनों को संबोधित करते हुए केंद्रीय महासचिव तरुण गुप्ता ने कहा कि आने वाले समय में जामताड़ा में परिवर्तन की लड़ाई को मजबूत करने के लिए आप सबों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मैं आज आप सभी को इस रक्षाबंधन के मौके पर वचन देने के लिए उपलब्ध हूं कि ऐसा कोई भी काम नहीं करूंगा, जिससे आपको तकलीफ पहुंचे । आपकी हर सुख दुख में पार्टी के साथ-साथ मैं व्यक्तिगत रूप से खड़ा होकर के आपकी हर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा। आप चूल्हा प्रमुख की सभी बहनों को मैं यही कहूंगा कि आप इस रक्षाबंधन के मौके पर गांव के घर-घर तक जाकर उन्हें बताने का कार्य करें ,कि जामताड़ा में परिवर्तन अति आवश्यक है। नहीं तो आने वाली पीढ़ी हम सभी को कभी माफ नहीं करेगी। आप है तो हम हैं, यही धारणा के साथ हम आगे बढ़ेंगे और अपनी मंजिल को प्राप्त करने का कार्य करेंगे। इस मौके पर आजसू पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीतामुनी हंसदा, आदिवासी मोर्चा के जिला अध्यक्ष माने बेसरा, महामंत्री बृज किशोर मरांडी, नूनी हेंब्रम सोरेन, रमेश रावत ,राकेश रवानी के साथ सैकड़ो की संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


