संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़ । कांग्रेस भवन में कांग्रेस नगर अध्यक्ष वंशराज की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक अहूर्त की गई। प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह पाकुड़ प्रभारी मुख्य रूप से तनवीर आलम ने संगठन के विस्तार पर चर्चा की वहीं नगर अध्यक्ष वंशराज गोप ने जल्द से जल्द 21 वार्डो में संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करने की बात कही।
इसके साथ ही उन्होंने विरोधियों पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा की कांग्रेस पार्टी सभी तबके के साथ लेकर चलने वाली पार्टी है।परंतु कुछ पार्टियां है जो आपस में लोगो को लड़ने का कार्य करती है जो पाकुड़ की जनता समझ रही है।उन्होंने यह भी कहा की आज पाकुड़ नगर अंतर्गत क्षेत्र में जितने भी छोटे बड़े काम हुए है उसमे महत्वपूर्ण भूमिका पूर्व मंत्री आलमगीर जी की रही है। झारखंड सरकार की कल्याणकारी योजना मईया सम्मान योजना से जुड़े एवं इसका समुचित लाभ उठाए।
मौके पर जिला अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार,प्रखंड अध्यक्ष मानसरूल हक,जिला उपाध्यक्ष अर्देंदु गांगुली,जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन,जिला महासचिव कृष्णा यादव,अल्पसंख्यक अध्यक्ष शाहीन परवेज, वरिष्ठ मैनुल अंसारी,वरिष्ठ कांग्रेसी पप्पू गंगवानी,आबिद अंसारी,संतू चौधरी,जैकी सादिक ,मिथुन मरांडी,उत्तम मंडल,सुमन चौबे,वैधनाथ यादव,सुजोन दफादर, हसन सेख,सरवन गोंड,आनंद शर्मा पारसनाथ घोष,नदीम आलम,फिरोज अली,सूरज मंडल,फैजल खान,कंचन दास,मुख्तार अंसारी, सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


