नई दिल्ली । डरा हुआ पाकिस्तान अब भारत की सीमा पर अपनी सैन्य तैनाती बढ़ा रहा है। उसने सीमा पर भारत की ओर एयर डिफेंस और तोपखाने की यूनिट्स तैनात कर दी है। इतना ही नहीं, भारत से बचने को पाक वायुसेना तीन युद्धाभ्यास भी कर रही है- फिज़ा-ए-बद्र, ललकार-ए-मोमिन और जर्ब-ए-हैदरी।
इनमें पाक अपने प्रमुख हथियारों मसलन एफ-16, जे-10 और जेएफ-17 संग अभ्यास कर रहा है। इतना ही नहीं, चीन से मिले एसएच-15 हॉवित्जर को भी पाक सेना लगातार आगे की जगहों पर तैनात कर रही है। पाकिस्तान का एसएच -15 हॉवित्जर हथियार भले ही चाइनीज माल है, मगर दावा तो यह भी है कि परमाणु हमला करने में माहिर है। चलिए जानते हैं कि क्या है एसएच -15 हॉवित्जर और कितनी घातक है। सीमा पर भारत ने भी करीब 100 के-9 वज्र यूनिट्स तैनात किए हैं। नियंत्रण रेखा पर इसकी तैनाती पाकिस्तान की एसएच -15 को पस्त कर देगी। इतना ही नहीं, भारत का पिनाका रॉकेट सिस्टम और ड्रोन निगरानी के-9 को और मजबूत करते हैं।के-9 वज्र भारतीय सेना के पास नवंबर 2018 से है। भारत और पाकिस्तान की यह तैनाती इसलिए भी अहम है, क्योंकि कभी भी दोनों देशों के बीच युद्ध भड़क सकती है।
दरअसल, एसएच-15 हॉवित्जर एक चीनी हथियार है। इसे पाकिस्तान ने चीन से खरीदा है, जिसे चीनी कंपनी नॉरिन्को ने बनाया है। यह 155 मिमी/52-कैलिबर का स्वचालित, व्हीकल-माउंटेड तोप है। यानी यह हथियार 155 एमएम के गोले दाग सकता है। इसे पाक सेना ने चीन से 2019 में करीब 200 से अधिक यूनिट्स एसएच-15 हॉवित्जर खरीदने की डील की थी। इसकी डिलीवरी 2022 में शुरू हुई। अब यह पाकिस्तानी सेना के आर्टिलरी आधुनिकीकरण का अहम हिस्सा है। पाकिस्तान ने पहलगाम अटैक के बाद से इसे नियंत्रण रेखा के पास तैनात किया है।
यहां बताना जरूरी है कि पाकिस्तान का यह चाइनीज माल भारत के के-9 वज्र के सामने कहीं नहीं टिकता। सच बात तो यह है कि के-9 वज्र को टक्कर देने के लिए ही पाकिस्तान ने चीन से एसएच-15 हॉवित्जर की खरीद की है। के-9 वज्र की रेंज भी एसएच -15 हॉवित्जर जैसी ही है। हालांकि, यह गोले के प्रकार भी डिपेंड करता है। इसकी खास बात है कि यह प्रति मिनट 6-8 गोले दाग सकता है, जबकि एसएच -15 की फायरिंग दर कम है। वज्र का डिजिटल फायर कंट्रोल सिस्टम और इनर्शियल नेविगेशन सटीक हमले सुनिश्चित करते हैं। इसका ट्रैक-आधारित डिज़ाइन, एसएच -15 के व्हील-आधारित चेसिस की तुलना में रेगिस्तानी और पहाड़ी इलाकों में बेहतर गतिशीलता और स्थिरता प्रदान करता है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


