आरोपी पति घटना के बाद तुरंत अपने घर पुणे फरार हो गया था
बेंगलुरु । बेंगलुरु में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई जिसमें एक 32 साल की महिला का शव सूटकेस में भरा हुआ मिला। महिला की पहचान महाराष्ट्र की रहने वाली गौरी सांबरेकर के रूप में हुई है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि दृश्य देखकर साफतौर पर आंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक सुनियोजित क्राइम है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि आरोपी पति घटना के बाद तुरंत अपने घर पुणे फरार हो गया था। उसे पूछताछ के लिए बेंगलुरु लाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि राकेश से पूछताछ के बाद ही हत्या का सही मकसद और घटना की पूरी परिस्थितियां स्पष्ट हो सकेंगी। अभी तक यह अनुमान लगाया जा रहा है कि यह व्यक्तिगत विवाद या घरेलू हिंसा का परिणाम हो सकता है। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। गौरी के परिवार को सूचित कर दिया गया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस को इस मामले की सूचना शाम करीब साढ़े पांच बजे मकान मालिक ने दी. पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच की। मकान मालिक का कहना है कि राकेश ने ही उनको फोन कर हत्या की जानकारी दी थी। शव की जांच में पता चला की पीड़िता को चाकू से गोदकर हत्या की गई थी। उसके शरीर पर चाकू गोदने के कई निशान थे, जिससे हत्या की पुष्टि हुई। हत्या के बाद शव को एक सूटकेस में ठूंसा गया था।






