देवघर। सोमवार को भारतीय जनता पार्टी जिला की एक बैठक अंजुला मेंशन के सभागार में हुई। इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन रवानी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा यात्रा को लेकर बैठक की गई,उक्त बैठक में निर्णय लिया गया है की कार्यक्रम जिला स्तर प्रत्येक विधानसभा में होगा। जिसमें 13 तारीख को युवा मोर्चा का नेतृत्व में निकलेगी, तिरंगा यात्रा युवा मोर्चा के नेतृत्व में जसीडीह चौक से मोहनपुर चौक तक निकलेगी 14 तारीख को वीर शहीदों के प्रतिमा पर सफाई एवं माल्यार्पण किया जाएगा। 14 तारीख को विभाजन विभीषिका का इतिहास बताना है। इस मौके पर विधायक नारायण दास ने कहा सभी कार्यकर्ता एवं जनता जनार्दन से आह्वान किया गया है अधिक से अधिक संख्या में मोटरसाइकिल के साथ उपस्थित हो और राष्ट्रीय ध्वज के साथ तिरंगा यात्रा को सफल करें और प्रत्येक घर-घर में देश का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा अपने-अपने घरों में लगाए,वही जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी। इस बैठक में उपरोक्त के अलावा मुख्य रूप से संतोष उपाध्याय, गंगा नारायण सिंह,रीता चौरसिया, आशीष दुबे, नवल राय, कन्हैया झा, रवि तिवारी,गोपी बर्मन, विनय चंद्रवंशी,अमनदीप गोलू,बलराम पोद्दार, सचिन सुल्तानिया, प्रज्ञा झा, विजय सिंह, पप्पू यादव, जूनियर बाबूलाल मरांडी, सुलोचना देवी, डॉ राजीव रंजन सिंह, ईश्वर राय,अशोक यादव, गौतम राय, महेंद्र भोक्ता,महेंद्र सिंह, आमोद कुमार सिंह, जयप्रकाश सिंह, रवि रवानी, परमेश्वर मंडल, अजय सिंह, कार्तिक मंडल, राजेश मंडल, सुधीर कुमार मंडल, विष्णु कुमार रावत, विभूति झा, पप्पू यादव, भूषण सोनी, उमाशंकर प्रजापति, धनंजय खवाड़े, सौरभ सुमन यादव, मनोहर चौधरी, सुभाष शर्मा, रविकांत जायसवाल, प्रियेश गुंजन, रमेश राय, अशोक गोंड, धीरेंद्र यादव, रुद्र नारायण शाही, विजय कुमार, संदीप चौधरी, सौरभ पाठक, सुमित झा, विवेक कुमार, प्रमोद यादव समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


