पथरगामा प्रतिनिधि : विधानसभा में तिरंगा यात्रा की शुरुआत गोड्डा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव मिश्रा एवं गोड्डा विधान सभा क्षेत्र के विधायक अमित मंडल की गरिमामय उपस्थित में युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष सौरभ सुमन के नेतृत्व में किया गया। उक्त कार्यक्रम पथरगामा के बालिका उच्च विद्यालय के गेट से प्रारंभ होकर अंबेडकर चौक पथरगामा के पास डॉ० भीमराव अंबेडकर जी के प्रतिमा स्थल की सफाई करके समाप्त किया गया। उक्त कार्यक्रम में जिला के महामंत्री कृष्ण मुरारी चौबे, राजेश टेकरीवाल, जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर सिंह, पूर्व भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दिलीप सिंह, संजीव टेकरीवाल, जिला कोषाध्यक्ष राजेश भगत, जिला मंत्री नितेश सिंह, रामनरेश यादव, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजा भगत, पथरगामा मंडल अध्यक्ष गोलू पंडित आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


