गोड्डा : ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा लेटर जारी कर महागामा निवासी नीरज कुमार को झारखंड ताइक्वांडो का जनरल सेक्रेटरी बनाया गया। वहीं जनरल सेक्रेटरी नीरज कुमार ने बताया कि पिछले 24 साल से ताइक्वांडो में बच्चों को प्रशिक्षण देने का काम कर रहे हैं। उनके प्रशिक्षण के द्वारा कई बच्चों को सीआरपीएफ, आर्मी, झारखंड पुलिस और कई विभागों में सिलेक्शन हो चुका है। उन्होंने आगे बताते हुए कहा कि मध्यम वर्ग परिवार से रहकर अपना ताइक्वांडो का प्रशिक्षण का शुरू किया था। उसे वक्त ताइक्वांडो प्रशिक्षण लेने के लिए अपने प्रशिक्षक से बहुत ही मदद से बदौलत ताइक्वांडो में कई बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेकर अव्वल स्थान प्राप्त किए हैं। प्रशिक्षण के दौरान कई बार छोटी घटना भी घटने के बावजूद भी ताइक्वांडो को सिखाना नहीं छोड़ा। कहा जाता है कि जिस आदमी में किसी चीज के लिए कोई जुनून हो तो मंजिल हासिल हो ही जाता है। इसके लिए टीफआई के द्वारा जो मुझे कार्यभार सौपा गया है। यह उपलब्धि मेरे गुरुजी पर जाता है। मैं अपने गुरुजी को धन्यवाद देना चाहता हूं, साथ ही हमारे सहयोगी मनोज कुमार वर्णवाल, बमबम देव, रवि अल हुसैन, दिलीप कुमार एवं कई ऐसे सहयोगी है जिनको मैं धन्यवाद देता हूं और मुझे टीएफआई के द्वारा राज्य में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मुझसे जो बन पाएगा मैं करने के लिए तैयार हूं। साथ ही सभी जिलों में ताइक्वांडो खिलाड़ियों को सहयोग करूंगा। सुबह से ही लोग जनरल सेक्रेटरी बनने की बधाइयां दे रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


