संताल एक्सप्रेस संवाददाता
अमड़ापाड़ा(पाकुड़)। प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को कल्याण विभाग के द्वारा उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत बीडीओ श्रीमान मरांडी एवं सीओ औसफ अहमद खान ने संयुक्त रूप से सरकारी विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया। इस दौरान प्रखंड के कुल सात विद्यालय के आठवीं कक्षा वर्ष 2023-24 में पढ़ने वाले कुल 164 छात्र-छात्राओं के बीच साईकिल का वितरण किया गया। जिसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय जड़ाकी से 30, मध्य विद्यालय फतेहपुर से 20, यूएमएस एससी अमड़ापाड़ा से 18, उत्क्रमित मध्य विद्यालय छोटा शालघाटी से 21, एमएस अमड़ापाड़ा हिंदी से 21, एमएस अमड़ापाड़ा कन्या से 47, यूएमएस बोरोपहाड़ से 07 छात्र एवं छात्राओं को साईकिल का वितरण किया गया। बीडीओ एवं सीओ ने बताया उन्नति का पहिया कार्यक्रम के तहत 164 स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच निःशुल्क साईकिल का वितरण किया गया है। इससे विद्यार्थियों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और वह समय पर स्कूल पहुंच सकेंगे। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में प्रखंड क्षेत्र के सभी सरकारी विद्यालय के आठवीं कक्षा के छात्र-छात्रों और 691 साईकिल का वितरण किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गयी है। मौके पर बीपीओ सनातन मुर्मू, कनीय अभियंता सोहेल शेख, सहित विद्यालय के शिक्षक मौजूद थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


