सागर । मध्य प्रदेश के सागर में एक प्रेमी ने अपनी प्रमिका की डंडे और लात घूसे से पीट पीटकर हत्या कर दी। रविवार सुबह आरोपित प्रेमी ने खुद ही फाेन लगाकर पुलिस काे जानकारी दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक से आगे पूछताछ की जा रही है। हत्या किस कारण की गई अभी इसका पता नहीं चल सका है।
जानकारी अनुसार मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। यहां विश्वविद्यालय की पहाड़ी में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी प्रेमी रातभर लड़की की लाश के पास ही बैठा रहा। सुबह उसने पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। पुलिस के पता पूछने पर आराेपी ने अपना नाम छोटू बताया और कहा कि वह विश्वविद्यालय के खेल मैदान के पीछे पहाड़ के पास बनी मंदिर के पास बैठा हुआ है। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर देखा तो वहां लाश के पास एक युवक बैठा हुआ था। पूछताछ में उसने अपना नाम पता गुरु घासीदास कॉलोनी बताया। आरोपित छोटू ने बताया कि सामने कौशल्या अहिरवार 21 साल की लाश पड़ी है, जो उसकी प्रेमिका है। रात में उसने प्रेमिका को मिलने के लिए पहाड़ी पर बुलाया था जहां उसने डंडे और लात-घूसों से पीट कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद मौके पर तत्काल एफएसएल टीम पहुंची। घटनास्थल की जांच कर शव का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अब आरोपी सिविल लाइन पुलिस की गिरफ्त में है। घटना शनिवार रविवार की दरमियानी रात करीब 3 बजे की बताई जा रही है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now

