महेशपुर (पाकुड़ ) । सीओ संजय कुमार सिन्हा ने अवैध परिवहन के खिलाफ छापेमारी कर रद्दीपुर के मदरसा के पास से बिना माईनिंग ओवरलोडेड चिप्स पत्थर लदे ट्रैक्टर को जब्त किया है । जब्त ट्रैक्टर को रद्दीपुर ओपी में रखा गया है । इस बावत सीओ संजय सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि बिना माईनिंग ओवरलोड पत्थर लदे ट्रैक्टर परिवहन कर रहा था इस दौरान जब्त कर लिया गया है ।उन्होने कहा आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है ।



