संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। गुरुवार को आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास केo के० एम० कॉलेज पाकुड़ परिसर में पारंपरिक रीति रिवाज के साथ 24 वाँ सोहराय पर्व अति उल्लास धूमधाम के साथ मनाया गया। सोहराय महापर्व में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के प्रथम व पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मराण्डी एवं धनवार विधायक ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम के दौरान अतिथि के रूप में उपस्थित केo केo एम0 कॉलेज पाकुड़ के प्राचार्य डाँ० युगल झा, महिला कॉलेज के प्रोफेसर डॉ0 सुशीला हांसदा, दुर्गा मराण्डी, शिबू टुडू, सोनोत सोरेन, परीतोष सोरेन, संथाली एलबोम हीरो-पंकज सोरेन एवं जनजन्तु सोरेन अन्य अतिथि शामिल हुए। समारोह में सभी अतिथियों का स्वागत आदिवासी रीति रिवाज से किया गया। मौके पर नायकी-चाँद हांसदा, गुडाम नायकी – बबलू हेम्ब्रम, गुडेत – अजय मराण्डी, जोगमाँझी- छोटू टुडू ने पारंपरिक रीति रिवाज से पूजा अर्चना संपन्न कराया। मालूम हो कि आदिवासियों का मुख्य और सबसे बड़ा पांच दिवसीय सोहराय महापर्व प्रत्येक वर्ष हर्षोल्लास के साथ घुसपुस चान्दो में मनाया जाता है। मौके पर वरिष्ट छात्रनायक जयसेन सोरेन, उपधात्रनायक जीवन बास्की, छात्र नेता कमल मुर्मू, बालिका धात्रावास से वरिष्ट धामानायिका सुशीला हांसदा, उप छात्रानायिका नीकीता हांसदा, एडवार्ड सोरेन, राणा हेद्रम, संतोष मराण्डी, सुरेश मुर्मु, बोना टुडू अन्य उपस्थित थे।



