संताल एक्सप्रेस साहिबगंज
साहिबगंज। ज़िला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में सिदो-कान्हू स्टेडियम में चल रहे सीनियर क्रिकेट लीग टूर्नामेंट में बुधवार को नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब बनाम वल्चर्स क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला गया। वल्चर्स क्लब ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए।
31.3 ओवर में 201 रन बना कर ऑल आउट हो गई। संतोष ने 59, आशीष रंजन ने 38, समर शर्मा ने 21, तारिक ने 18, अरशद ने 13 व कृष ने 18 रनों की पारी खेली। नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब के गेंदबाज सचिन ने 4, अमित ने 3, मतिउर्रह्मान, जयदेव व अंकित ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी नार्थ कॉलोनी क्रिकेट क्लब की टीम 34.5 ओवर में 196 रन बना कर ऑल आउट हो गई। सौरभ ने 34, सचिन ने 12, अमित ने 18, अंकित ने 34, आनंद ने 15, सतीश ने 11, मतिउर्रह्मान ने 18, अमित मल्लिक ने 11 व अविनाश ने 18 रनों की पारी खेली। वल्चर्स क्लब के गेंदबाज राजकुमार ने 3, प्रणव व मुजाहिद ने 2-2 व कृष व तारिक ने 1-1 विकेट लिया। वल्चर्स क्लब ने 5 रनों से जीत हासिल की। वल्चर्स के खिलाड़ी राजकुमार को मैन ऑफ दी मैच घोषित किया गया। मुख्यातिथि डॉ कमल महावर ने राजकुमार को मैन ऑफ दी मैच की ट्रॉफी से पुरस्कृत किया। मैच में अंपायरिंग सुधीर कुमार शुद्ध व ओंकार तिवारी एवं स्कोरिंग सागर सुमन ने किया। मौके पर जिला क्रिकेट संघ सचिव अंकुर सिन्हा, टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम, प्रभाकर कुमार, राकेश रोशन, पवन कुमार राम, चंदन कुमार, आदित्य, सतीश सिन्हा, ग़ोपाल सिंह, सागर सुमन, मो जुनैद, व अन्य मौजूद थे। टूर्नामेंट इंचार्ज मो अशफाक आलम ने बताया कि गुरुवार को माही स्पोर्ट्स येलो बनाम छत्रपति शिवाजी क्रिकेट क्लब के बीच मैच खेला जाएगा।


