संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़। नगर थाना की पुलिस ने शुक्रवार के तड़के ट्रेनी डीएसपी अजय आर्यन के नेतृत्व में छापेमारी कर कोयला चोरी से जुड़े 14 लोगों को 46 साइकिल सहित गिरफ्तार किया है।पुलिस की टीम ने तड़के लोटा मारा ,प्यादापुर और आसानडिप गांव के इलाके में छापेमारी की और कोयला चोरी में शामिल 14 लोगों को नगर थाना लाया। 14 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज कर उन्हें शुक्रवार के अपराह्न में न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।इस बाबत नगर थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक हरदेव प्रसाद ने बताया कि कोयला चोरी के मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है ताकि आगे कोयला चोरी पर अंकुश लगाया जा सके।छापेमारी टीम में नगर थाना के पुलिस अफसर सनातन मांझी सहित दर्जनों पुलिस बल छापेमारी टीम में शामिल थे। इधर कोयला चोरी में गिरफ्तार लोगों की परिजन नगर थाना में आकर न्याय की गुहार लगाते दिखे।



