दुमका। शहर के प्रतिष्ठित प्रतिष्ठान मोदी साड़ी हाउस के व्यवसाई एवं सामाजिक कार्यकर्ता रहे स्वर्गीय सेठमल मोदी के पौत्र एवं सुनील मोदी के पुत्र सुजल मोदी ने पश्चिम बंगाल, कोलकाता के भवानीपुर कॉलेज में कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंट से ग्रेजुएट की पढ़ाई में टॉपर होने पर एवं एक अच्छा एकेडमिक परफॉर्मेंस प्राप्त करने के अवसर पर भवानीपुर कॉलेज से सुजल मोदी को सम्मानित किया है । इस बात की जानकारी परिजन द्वारा गुरुवार को बताई गई उन्होंने कहा कि इस खबर से परिजन एवं मित्र मंडली खुशी का लहर दौड़ गई है। सभी ने उनकी उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दी है।




