रानीश्वर । मसानजोड़ थाना क्षेत्र के दुमका सिउड़ी मुख्य पथ पर जीतपुर के पास एक झाड़ी से शुक्रवार को ग्रामीणों की सूचना पर मसानजोड़ थाना पुलिस ने एक लड़की का नग्न व अधजला शव बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने थाना को सूचना दी कि थाना क्षेत्र के जीतपुर के पास एक झाड़ी के पास एक युवती का नग्न एवं अधजला शव पड़ा हुआ है। मसानजोड़ थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजेश रंजन एवं एएसआई रामजी सोरेन ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने का कफी प्रयास किया, लेकिन युवती के शव को इस तरह से जलाया गया है कि उसका चेहरा समझ में नहीं आ रहा है। युवती कौन है, कहा की है यह पहचान नहीं हो पाई। एएसआई रामजी सोरेन से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि युवती का शव देखने से पता चलता है कि पहले युवती से रेप हुआ है फिर गला दबाकर मारकर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। बताते चलें कि दुमका सिउड़ी मुख्य पथ से तकरीबन 100 फीट की दूरी पर घटना को अंजाम दिया गया है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया हैं ।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


