नाला (जामताड़ा)– 17 दिसंबर को नाला सीएचसी के सभागार में पूर्वाह्न 11 बजे मासिक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया जाना है। इस आशय की जानकारी नाला सीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ लियाकत अंसारी ने दी। मालूम हो कि सिविल सर्जन सह सचिव जिला स्वास्थ्य समिति जामताड़ा के निर्देश के आलोक में विभिन्न कार्यक्रमों के इंडिकेटरों में जामताड़ा जिला का उपलब्धि कम प्रदर्शित होने के कारण स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा प्रखंड स्तर पर की जानी है,इसी के तहत 17 दिसंबर को पूर्वाह्न 11 बजे इपीडेमियोलाॅजिस्ट जामताड़ा अजीत कुमार दुबे की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नाला सभागार में जिला स्तरीय टीम द्वारा सभी प्रकार के भौतिक प्रतिवेदन का समीक्षा किया जाना है। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर लियाकत अंसारी ने उक्त बैठक में सभी सीएचओ, एएनएम, बीटीटी को सभी प्रकार के प्रतिवेदन के साथ ससमय भाग लेने को निर्देशित किया है।



