वर्ष 2021-22 में इस लैम्प्स शाखा में बेचे गए धान का बकाया भुगतान नहीं होने पर किसान हलकान
रानीश्वर(दुमका) । बृन्दाबानी पंचायत के लैम्प्स शाखा में पिछले दो सालों से ताला लटक रहा है। जिससे किसानों को धान विक्रय में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वर्ष 2021-22 में किसानों ने इस लैम्प्स शाखा में समर्थन मूल्य पर धान बेचा था।किसान अशोक गोराई ने बताया कि लैम्प्स के सहायक प्रबंधक वकील हेम्ब्रम ने किसानों का 22 सौ क्विंटल धान का भुगतान नहीं किया है। अशोक ने वकील के उपर गबन करने का आरोप लगाया है। बाँसकुली गांव के निताई गोराई, ननी गोपाल गोराई ,सुनील साहा, दीपक साहा ,महादेव गोराई, अशोक गोराई एवं अन्य किसानों ने लैम्प्स शाखा से भुगतान कराने को लेकर प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी एवं उपायुक्त को कई बार आवेदन दिया है, परन्तु प्रशासन के द्वारा कोई करवाई नहीं करने पर एक किसान निताई गोराई ने टोंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। वही विगत दो सालों से लैम्प्स शाखा बंद है। विभाग द्वारा यहां नये सिरे से लैम्प्स शाखा की समिति गठन कर उस शाखा को चालू कराने की पहल नहीं की गई।




