देवघर। शुक्रवार को उप नगर आयुक्त सागरी बराल की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राजस्व से संबंधित बैठक की गई। जिसमे मुख्य रूप से राजस्व संग्रहण को बढ़ाने के लिए निर्देश दिया गया। बैठक में एसपीएस टीम को दिसंबर महीने में कुल 13800 डिफॉल्टर्स को नोटिस निर्गत करने का आदेश दिया गया,जिनका कुल बकाया 4 करोड़ 77 लाख रूपये रुपया है। वहीं नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत जितने हॉस्पिटल एव क्लीनक चल रहे है। उनके बेसमेंट की जांच एवं जितने बड़े कमर्शियल भवन,धर्मशाला,विवाह भवन,होटल इत्यादि का रीअसेसमेंट के लिए टीम का गठन करने का निर्देश दिया गया है। वही नगर निगम अंतर्गत जितने भी दुकानदार है ट्रेड लाइसेंस लेना अनिवार्य है। साथ ही एसपीएस को ड्राइव चलाकर सभी व्यवसायियों को ट्रेड लाइसेंस देना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। 50 बड़े बकायदारों को फाइनल रिमाइंडर देने का निर्देश जारी करने निर्देश। उसके बाद उनकी प्रॉपर्टी को नियमानुसार एक्शन लेने का निर्देश दिया गया। वहीं एसपीएस को प्रत्येक महीने 01 करोड़ 50 लाख टैक्स की वसूली का लक्ष्य लक्ष्य दिया गया है। उक्त बैठक में उपरोक्त के अलावा सहायक नगर आयुक्त रंजीत सिंह,नगर मिशन प्रबंधक हिमांशु शेखर,टैक्स दारोगा,जय शंकार साह,सहायक रवि झा,निगम के कर संग्राहक एवं एसपीएस की टीम उपस्थित थे।




