हेमंत कैबिनेट में दुमका जिला की हुई उपेक्षा
एस. के. झा.’सुमन’

दुमका। कभी झारखंड आंदोलन की धूरी रही संताल बहुल क्षेत्र दुमका जिला से इस बार हेमंत कैबिनेट खाली रहा। गुरुवार को गठित कैबिनेट में दुमका जिले के किसी विधायकों को प्रतिनिधित्व नहीं मिल पाया है। जिससे झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थक और कार्यकर्ता निराश हैं। पूर्व में गठित झामुमो सरकार में हमेशा दुमका जिला से मुख्यमंत्री या मंत्री का प्रतिनिधित्व रहा है । यह पहली बार हुआ है कि दुमका जिले के अंतर्गत आने वाले चार विधानसभा क्षेत्र में से झामुमो ने तीन सीट जिसमें दुमका विधानसभा से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के छोटे भाई बसंत सोरेन, जामा विधानसभा से डॉक्टर लुईस मरांडी और शिकारीपाड़ा से पहली बार विधायक बने आलोक सोरेन में से किसी को भी को नई मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाया है। यहां बता दें कि, झारखंड आंदोलन की शुरुआत में दुमका को झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो दिशोम गुरु शिबू सोरेन की राजनीतिक कर्मभूमि माना जाता रहा है। आंदोलन की शुरुआत के समय में यहां के लोगों ने सक्रिय भागीदारी लेकर शिबू सोरेन को राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित किया। नई गठित मंत्रिमंडल में जिले के किसी विधायक को प्रतिनिधित्व नहीं मिलने की वजह से
दुमका चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुमका और उपराजधानी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुमका के पदाधिकारी ने दु:ख व्यक्त करते हुए कहा कि दुमका जिला का विकास बाधित होने की संभावना है।
————————-
क्या कहते हैं चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के पदाधिकारी——
झारखंड की दशा और दिशा तय करता रहा है दुमका : सूरज
जिस दुमका विधानसभा अथवा लोकसभा ने झारखंड की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है अपने शुरुआती कल से ही यह झारखंड के राजनीति की केंद्र बिंदु रही है यहां से सांसद एवं विधायक लगभग चार बार से अधिक मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए हैं अन्यथा विपक्ष के नेता के रूप में झारखंड की राजनीति पर अपनी अहम भूमिका निभाई है।
दुमका झारखंड मुक्ति मोर्चा सुप्रीमो आदरणीय शिबू सोरेन जी, झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री आदरणीय बाबूलाल जी एवं वर्तमान मुख्यमंत्री आदरणीय हेमंत सोरेन जी की भी कर्मभूमि रही है। दुमका जिला हमेशा से झारखंड की दशा और दिशा तय करता है इसके साथ-साथ प्रमंडलीय मुख्यालय के अलावा या राज्य की उप राजधानी है ऐसे में दुमका जिला को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व न मिलाना दुखद है।
*सुरज केसरी, मीडिया प्रभारी,
उपराजधानी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुमका।*
————————
मंत्रिमंडल में दुमका जिला को तरजीह न मिलाना दु:खद: एमडी शरीफ
झारखंड मुक्ति मोर्चा को तीन विधायक दुमका जिला ने दिया है। एक महिला, दो पुरुष । सरकार मैया सम्मान की बात करती दिख तो रही है पर वहीं जामा विधानसभा से जीती एक मात्र महिला लुईस मरांडी को अपने कैबिनेट में जगह नहीं दे पाई। उपराजधानी चैंबर्स ऑफ़ कॉमर्स की आवाज सरकार तक पहुंचने में अब कठिनाई होने की संभावना दिख रही है।
*एमडी शरीफ, अध्यक्ष,
उपराजधानी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुमका।*
——————–
दुमका जिला का प्रतिनिधित्व नहीं होने से व्यवसाय के लिए हतोत्साहन जैसा: अंजनी
यह राजनीतिक रूप से उपेक्षित कर देने जैसी बात है, उपराजधानी के रूप में दुमका के साथ सौतेलेपन का यह पहला उदाहरण नहीं है।
बिजली के बिल में 200 यूनिट से कम के लाभुक वर्ग से हमे कोई गुरेज नहीं लेकिन कमर्शियल बिजली को अगर महंगा किया जाता है तो प्रत्यक्ष तौर पर यह व्यवसाय के लिए हतोत्साहन जैसा होगा।
*अंजनी शरण, सचिव,
उपराजधानी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुमका।*
——————
दुमका का प्रतिनिधित्व नहीं मिलने से व्यवसाई को अपेक्षा का कराएगा एहसास:कुमार
दुमका जिले से चुने गए झामुमो के तीन विधायक में से किसी एक को भी हेमंत मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिलना कहीं न कहीं इस क्षेत्र के सम्पूर्ण विकास में थोड़ी कमी उत्पन्न करेगी और उपराजधानी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुमका।के तरफ से भी और एक व्यवसाई होने के नाते भी ये कहना चाहता हूं कि इस क्षेत्र से चुने गए विधायक से किसी को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने से भी हम व्यवसायियों को अपनी बात एवं समस्या को रखने में कहीं न कहीं कमी महसूस होगी ही।
*कुमार अभिजीत, सदस्य,
उपराजधानी चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, दुमका।*
—————-
मंत्रीमंडल में प्रतिनिधित्व न मिलन से य जनता निराश:रमण
दुमका जिला झारखंड की उपराजधानी के साथ – साथ झारखंड मुक्ति मोर्चा का राजनीति का गढ़ माना जाता हैं। यहां की जनता को हेमंत सरकार से काफी उम्मीद थी। दुमका जिला से 3 विधायक होने के बावजूद मंत्रीमंडल में प्रतिनिधित्व न मिलना यहां की जनता को बेहद निराश किया हैं। मंत्री मंडल में जगह मिलने से विकास का मार्ग प्रशस्त होता।
रमण कुमार वर्मा,
मीडिया प्रभारी,
दुमका चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुमका।
————–
व्यापारी अपनी आवाज सरकार तक कैसे पहुंचाएं : खोखन दा
सरकार का तो मंत्रिमंडल का गठन कर दिया दुमका जो राजनीतिक रूप से और आर्थिक रूप से प्रमुख भूमिका रही है और समस्याएं भी काम नहीं रही है क्योंकि बगल में दूसरे राज्य की सीमा सकती है और व्यवसाय भी दोनों ओर से आदान-प्रदान होता है लेकिन हाल के दिनों में ममता बनर्जी के रवैया से जनता को परेशानी हो रही है और हेमंत सोरेन सरकार चुप्पी साधे हुए महंगाई बढ़ना लाजिमी है अब तो व्यापारी लोग अपनी आवाज पहुंचने का इस सरकार ने जगह ही नहीं छोड़ा है। जाए तो जाए कहां।
*मुश्ताक अलि खोखन दा।
अध्यक्ष,
दुमका चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुमका।*
————–
व्यवसाइयों के शंकाओं का निराकरण करने में दिखानी होगी उत्साह: मनोज
अभी नई-नई सरकार बनी है इधर बंगाल सरकार ने आलू का आम आगमन रोक दिया है जिससे बेतहाशा कीमत बढ़ती जा रही है और वहीं दूसरी ओर सरकार बिजली में कर बढ़ाने को लेकर तेजी दिख रही है। ऐसे में व्यवसाय का हित का संरक्षक कौन होगा ? अब तो मंत्रिमंडल में दुमका जिले का प्रतिनिधित्व ही नहीं है। अब पीड़ितों की आवाज सरकार तक कैसे पहुंचेगी।
*डॉo मनोज कुमार घोष,
सचिव, दुमका चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुमका।*
————–
मंत्रिमंडल से ज्यादा जरूरी दुमका जिले का विकास: घिड़िया
दुमका जिला को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से ज्यादा जरूरी है-“दुमका जिले का विकास”।हमें हेमंत जी से पूरी उम्मीद है कि दुमका की उपेक्षा नहीं होगी
सियाराम घिड़िया,पुर्व अध्यक्ष,दुमका चेम्बर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज दुमका।
————



