दुमका। जिला उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे की अध्यक्षता में शुक्रवार को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को हिंदी। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) तथा जल जीवन मिशन के तहत किया जा रहे कार्यों की समीक्षा की गयी। बैठक में गोवरधन योजना के तहत जरमुंडी तथा रानेश्वर में पूर्ण हो चुके योजना के उद्घाटन के संबंध में आवश्यक निदेश दिए गए। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के आदर्श गांव के प्रगति की समीक्षा की गई।
बैठक में उपायुक्त ने निदेश दिया कि जल जीवन मिशन के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में नल जल (टैप कनेक्शन) को लेकर भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट अविलंब समर्पित करें।




