मेहरमा संवाददाता : ललमटिया-एनटीपीसी रेलवे ट्रैक के बलबड्डा थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर रेलवे क्रासिंग के पास कोयला वाली रेलगाड़ी के चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जहां इस घटना की सूचना पाकर बलबड्डा थाना प्रभारी राहुल चौबे अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और वहां पर मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। बताया जाता है कि युवक रेलवे क्रासिंग को पार करने के दौरान वह चपेट में आ गया। वहीं युवक की पहचान भैरोनगर निवासी छंगुरी यादव के 22 वर्षीय पुत्र बाबूलाल यादव के रूप में हुई। जहां परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।



