गिरफ्तार आरोपी के पास से प्रतिबिंब पोर्टल के रजिस्टर्ड 09 मोबाइल नंबर जप्त
देवघर। देवघर साईबर पुलिस ने एसपी अजीत पीटर डुंगडुंग के निर्देश पर नगर थाना अंतर्गत बमबम बाबा कॉलोनी मोड़ स्थित नरेश रजवाडे के मकान में तथा जसीडीह थाना अंतर्गत कोठिया-दर्दमारा मुख्य मार्ग के समीप बगीचे में स्थित तालाब के पास छापामारी कर 06 साईबर अपराधी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से 08 मोबाइल,08 सीम कार्ड,एक ई सिम कार्ड जब्त किया है।गिरफ्तार आरोपियों में बिहार के नवादा जिले के वारसलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम-मसनखामा के पंकज कुमार उम्र करीब 20वर्ष, पिता राजो यादव,दूसरा आरोपी देवघर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदाजोरी के सुधांशु कुमार, 25 वर्ष पिता निरंजन शर्मा,तीसरा आरोपी बिहार के नालंदा जिला के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत छातो गांव के राघव कुमार उर्फ रोहित,20 वर्ष,पिता रंजीत सिंह,अविनाश कुमार उर्फ मोलन,27 वर्ष,पिता स्व० संजय सिंह,जसीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारा गांव के जीतेन्द्र कुमार दास, 28 वर्ष, पिता-मुसो दास,रिखिया थाना क्षेत्र अंतर्गत खिजुरिया गांव के राजकुमार 27 वर्ष, पिता योगेन्द्र दास को गिरफ्तार कर कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी में राजकुमार पर देवघर साईबर थाना कांड सं0-31/2022 सहित आई०टी० एक्ट में आरोपत्रित है। गिरफ्तार आरोपी के पास से प्रतिबिंब पोर्टल के रजिस्टर्ड 09 मोबाइल नंबरों को जप्त किया गया है।
गिरफ्तार किये गये साइबर ठगों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि जसीडीह थाना अंतर्गत कोठिया दुम्मा मार्ग के पश्चिम तरफ जंगल झाड़ी में फर्जी एयरटेल पेमेंट बैंक पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को झांसे में लेकर एयरटेल थैंक्स ऐप के माध्यम से एयरटेल पेमेंट बैंक कार्ड बंद कर उपभोक्ताओं को झांसा देकर तथा आम सहायता के रूप में कार्ड को पुनः चालू कराने के नाम पर झांसा देकर ठगी करते थे,साथ ही गूगल पर अपने फर्जी मोबाईल नम्बर हेल्पलाइन नंबर 24X7 अपलोड कर आमलोगों की समस्या के अनुसार उन्हे झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करना। फर्जी फोन पे पेटीएम कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर उपभोक्ताओं को कैश बैक का झांसा देकर फोन पे गिफ्ट कार्ड क्रिएट करवाकर उसे रिडीम कर ठगी करना। फर्जी मोबाइल नम्बर से फर्जी बैंक पदाधिकारी बनकर आम लोगों को एटीएम बंद होने एवं उसे चालू कराने के लिए सीरीज कॉल करना। उसके बाद कस्टमर को झांसे में लेकर ओटीपी प्राप्त कर ठगी करना। फर्जी क्रेडिट कार्ड पदाधिकारी बनकर क्रेडिट कार्ड केवाईसी अपडेट के नाम पर उपभोक्ताओं को झांसा देकर ठगी करते थे।




