जामताड़ा – जिला मुख्यालय में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना से लोगों को काफी अर्थित नुकसान उठाना पड़ रहा था। शहर में ज्यादातर मुख्य जगह पर सीसीटीवी कैमरा लगाए गए हैं, इसके बावजूद शातिर चोरों ने पुलिस को नाको दम करके रखा था। पुलिस भी लगातार सूचना इकठ्ठा कर विभिन्न स्थानों में छापेमारी कर रही थी लेकिन पुलिस को सफलता नही मिल रही थी। आखिरकार पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया। सदर थाना क्षेत्र के मोहरा गाँव से दो चोर को चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया है। आज सदर थाना में प्रभारी सह इंस्पेक्टर राजेश कुमार मंडल ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा करते हुए कहा कि शहर में हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटना का उद्भेदन करने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। चोरों के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई, जिसके बाद उंक्त स्थान पर छापेमारी की गई। जिसमें एक चोरी की मोटरसाइकिल समेत दो चोर को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ के क्रम में एक और चोरी की मोटरसाइकिल फतेहपुर थाना क्षेत्र से बरामद किया गया है। मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पता चला है। जिसमें अभी और सदस्य फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। वहीं इंस्पेक्टर ने एक अन्य मामले का खुलासा करते हुए कहा कि 2021 में नगर के एक मोल में एसी लगाने को लेकर धिरेन महराना नामक एक व्यक्ति ने अनिकेत सिंह से एसी लगवाने का काम किया। उसके बाद उक्त व्यक्ति ने अनिकेत सिंह को नगद कि जगह चेक दिया। जब अनिकेत सिंह ने चेक बैंक में दिया तो उक्त व्यक्ति के खाते में पैसा नहीं होने के कारण चेक बाउंस हो गया। चेक बाउंस होने के बाद श्री सिंह ने नगर थाना में मामला दर्ज कराया। उसके बाद पुलिस ने उक्त व्यक्ति कि गिरफ्तारी के लिए कई जगह पर छापामारी अभियान चलाया। अंत में उसे उड़िसा के कटक से गिरफ्तार किया गया। तीनों अभियुक्तों को जेल भेजा जा रहा है।



